खेल : अभिषेक के खिलाफ रक्षात्मक रुख ही विकल्प : स्प्रिंगर
अभिषेक के खिलाफ रक्षात्मक रुख ही विकल्प : स्प्रिंगर इंदौर। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शमर

अभिषेक के खिलाफ रक्षात्मक रुख ही विकल्प : स्प्रिंगर इंदौर। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर ने कहा कि उनकी टीम ने शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा के खिलाफ यथासंभव रक्षात्मक रवैया अपनाने का ‘प्लान बी’ भी तैयार किया था। इसके बावजूद इस भारतीय बल्लेबाज ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए जिससे उनकी टीम तीसरे टी-20 में हार गई। स्प्रिंगर ने मैच के बाद कहा, हमारा प्लान बी यही था कि हम उसके सामने जितना हो सके, रक्षात्मक खेलें और उसे एक या दो रन बनाने के लिए मजबूर करें। हमने तय किया था कि हम उसके सामने ज्यादा जोखिम नहीं लेंगे।
पर विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा था। वह विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और इसलिए रक्षात्मक होने के अलावा आप वास्तव में कुछ खास नहीं कर सकते। भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी। उन्होंने वास्तव में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हमने आखिर में उन्हें कुछ ज्यादा रन बनाने दिए। हमें लगा था कि विकेट थोड़ा बेहतर खेलेगा।

