पार्टी नहीं, नेतृत्व से बनती है पहचान : शालिनी सिंह
पार्टी नहीं, नेतृत्व से बनती है पहचान : शालिनी सिंह
पूर्वांचल से कई बार सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह की पुत्री शालिनी सिंह अब राजनीति में आकर समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए सक्रिय हैं। ककोड़ क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पर शालिनी सिंह ने कहा कि समाज में पहचान नेतृत्व से बनती है । पार्टी टिकट से नहीं। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने सक्रिय राजनीति में कदम रखने की इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से नोएडा में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब राजनीति में भी अपनी भूमिका निभाने को तैयार हैं।
शालिनी सिंह ने कहा कि वह किसी पार्टी या विपक्ष को देखकर नहीं, बल्कि सही मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने में विश्वास रखती हैं। उनके मुताबिक किसी नेता की पहचान किसी पद या पार्टी के टिकट से नहीं, बल्कि उसके नेतृत्व व जनता के लिए किए गए काम से होती है।उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहता है तो वह निश्चित रूप से चुनावी मैदान में उतरेंगी। शालिनी सिंह ने यूजीसी समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।उनके इस बयान से उनके सक्रिय राजनीति में आने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में सौरभ सिंह जिला युवा अध्यक्ष श्रीराम जन जागृति दल,ललित भाटी, नरेन्द्र प्रताप सिंह,ललित शर्मा,सौरभ सिंह, रविन्द्र भाटी,मनीष भाटी,सोनू ठाकुर, बंटी भाटी, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


