हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

फोटो:20विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति किया जागरूकविद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति किया जागरूकविद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनि

जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नगंवासी गांव निवासी शालिग राम शुक्ला उप निरीक्षक (नागरिक सेवा) को गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रतिष्ठित अति उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत किए जाने पर परिवार एवं गांव में हर्ष का माहौल है। शालिग राम शुक्ला फतेहपुर जिले के किशुनपुर थाने में उप निरीक्षक पद पर तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अति उत्कृष्ट सेवा पदक भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक को उनकी समर्पित और अनुकरणीय सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उप निरीक्षक शालिग राम शुक्ला का कार्य पूरे विभाग के लिए प्रेरणादायी है।

इधर पुलिस विभाग का अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने पर परिवार वालों ने प्रसन्नता का इजहार किया। बधाई देने वालों में डा. शिवनारायण शुक्ला, वरुण शुक्ला, विजय शंकर उर्फ डब्बू शुक्ला, राम अधार शुक्ला, दुर्गेश चंद्र उर्फ गुंजन पांडेय, बसेवरा कला गांव के पूर्व प्रधान अशोक मिश्रा, खैरा गाँव के सेवानिवृत्त उप निरीक्षक छेदी दुबे आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।