शक्तिधाम मंदिर में 4 सितंबर को होगा जन्माष्टमी महोत्सव
हिन्दुस्तान, मेरठ
शक्तिधाम मंदिर में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर महोत्सव का आयोजन होगा। यह आयोजन नीरज मणि ऋषि की उपस्थिति में होगा, जिसमें भक्त धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह से शाम तक जाप और शाम से रात भर गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। संत नीरज मणि ने श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है।

शक्तिधाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर 4 सितंबर को महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन नीरज मणि ऋषि के सान्निध्य में होगा। महोत्सव में संतों और भक्तों द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की जाएगी। सुबह से शाम तक जाप किया जाएगा। इसके बाद शाम से रात तक गीता पाठ होगा। संत नीरज मणि ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाने और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आध्यात्मिक वातावरण का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।


