पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, भारी मात्रा में चरस बरामद

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

कटघर थाना पुलिस ने यूसुफपुर नगलिया के निवासी शाहनवाज उर्फ शानू को 1 किलो 130 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पहले गोशकी करता था और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, भारी मात्रा में चरस बरामद

कटघर थाना पुलिस ने पाकबड़ा के गांव यूसुफपुर नगलिया निवासी शाहनवाज उर्फ शानू को नशे के सामान की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात दस सराय चौकी प्रभारी सुनील राठी की टीम ने सीतापुर से नेता कालोनी की ओर जान वाले रास्ते पर नाले की पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 130 ग्राम चरस बरामद किया गया। एसएचओ ने बताया कि इससे पहले आरोपी शाहनवाज उर्फ शानू गोशकी करता था। दो बार गोकशी और जानलेवा हमला समेत उसके खिलाफ पांच मुकदमें दर्ज है।

आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी पूर्व में कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, भारी मात्रा में चरस बरामद