लॉ छात्रा के अपहरण हत्या में अधिवक्ता ने किया सरेंडर

हिन्दुस्तान, बरेली
share

शाहजहांपुर की लॉ छात्रा की हत्या के चर्चित मामले में फरार अधिवक्ता यश साहू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी यश को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। छात्रा के माता-पिता ने वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले में एक अन्य आरोपी गौरव पहले से जेल में है।

लॉ छात्रा के अपहरण हत्या में अधिवक्ता ने किया सरेंडर

कचहरी से लापता हुई शाहजहांपुर की लॉ छात्रा की हत्या करके उसका शव रामगंगा नदी में फेंकने के चर्चित मामले में फरार चल रहे अधिवक्ता यश साहू ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी अधिवक्ता को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सात अगस्त 2023 को कोतवाली में सुभाषनगर के रामचंद्रपुरम निवासी वकील यश साहू और पंचशीलनगर निवासी गौरव कुमार सिंह के खिलाफ लॉ की पढ़ाई कर रही अपनी बेटी को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी बेटी कचहरी पर दोनों वकीलों के साथ प्रैक्टिस करती थी।

रुपयों के लेनदेन को लेकर गौरव से उसका विवाद था। आरोप लगाया कि पांच अगस्त 2023 को गौरव और यश साहू ने रुपये देने के लिए उनकी बेटी को कचहरी बुलाया और फिर वह लापता हो गई। इस मुकदमे की विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने पांच मई को मुख्य आरोपी गौरव सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पूछताछ में गौरव ने स्वीकार बताया कि उसने अपने साथी यश साहू के साथ घटना वाले दिन कचहरी पर बुलाया। फिर वे दोनों रुपये देने के बहाने उसे कार में बैठाकर रामगंगा ले गए और गला दबाकर हत्या करने के बाद शव नदी में फेंककर चले गए। इस प्रकरण में जेल गये अधिवक्ता गौरव कुमार सिंह की जमानत अर्जी को कोर्ट में खारिज कर दिया था। इस चर्चित प्रकरण में फरार चल रहे अधिवक्ता यश साहू ने गुरुवार को अपने अधिवक्ता के द्वारा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर जिला जेल भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलॉ छात्रा के अपहरण हत्या में अधिवक्ता ने किया सरेंडर