अक्तूबर में होगी वेटरन टी-20 क्रिकेट लीग, नई कार्यकारिणी गठित

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल भेंट कर स्वागत करते वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य।शाहजहांपुर, संवाददाता। मेजबान होटल में रविवार को आयोजित वेटरन क्रि

अक्तूबर में होगी वेटरन टी-20 क्रिकेट लीग, नई कार्यकारिणी गठित

शाहजहांपुर। मेजबान होटल में रविवार को आयोजित वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में शाहजहांपुर को बड़ी जिम्मेदारी मिली। उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने अक्टूबर माह में प्रस्तावित डॉ. गौर हरि सिंघानिया टी-20 वेटरन उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के मैचों के आयोजन की मेजबानी शाहजहांपुर को सौंपी। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों और सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान शाहजहांपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव की देखरेख में नूर आलम को अध्यक्ष, मसूद कमाल खान को सचिव, रजा हुसैन खान को चेयरमैन, पैट्रिक दास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील चंद मिश्रा एवं शैलेंद्र पांडे को उपाध्यक्ष, राजेश खन्ना मयूर को वरिष्ठ सह सचिव, सैयद शिवली को सह सचिव, पंकज तिवारी को कोषाध्यक्ष तथा रजीउल्ला खान को चयन समिति प्रमुख चुना गया।बैठक

में पदाधिकारियों ने कहा कि अक्तूबर में होने वाली टी-20 वेटरन क्रिकेट लीग के सफल आयोजन के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय सहयोगियों से प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में आयोजन की रूपरेखा और विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsअक्तूबर में होगी वेटरन टी-20 क्रिकेट लीग, नई कार्यकारिणी गठित