आर्य महिला महाविद्यालय का बीएससी अंतिम सेमेस्टर परिणाम शत-प्रतिशत, उकैमा बानो रहीं टॉपर

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

फोटो आर्य महिला महाविद्यालय का बीएससी छठे सेमेस्टर का परीलय में खुशी का माहौल रहा। बायो वर्ग में उकैमा बानो ने 8.20 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त

आर्य महिला महाविद्यालय का बीएससी अंतिम सेमेस्टर परिणाम शत-प्रतिशत, उकैमा बानो रहीं टॉपर

शाहजहांपुर। आर्य महिला महाविद्यालय का बीएससी छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होने पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल रहा। बायो वर्ग में उकैमा बानो ने 8.20 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नेहा रस्तोगी ने 7.99 सीजीपीए के साथ द्वितीय तथा अनन्या दीक्षित ने 7.30 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। मैथ्स वर्ग में रश्मि देवी ने 7.17 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी मिश्रा 6.85 सीजीपीए के साथ द्वितीय तथा अंजली सिंह 6.62 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।