चिराग दिल्ली में पीजी में बड़ी दरारें, 50 छात्रों ने खाली किया भवन
शहीद भगत सिंह कॉलेज ने छात्रों के रहने और खाने की व्यवस्था की। चिराग दिल्ली स्थित एक पीजी में दरारें आने के कारण लगभग 50 छात्रों ने सुरक्षितता के चलते भवन खाली कर दिया। कॉलेज ने प्रभावित छात्रों को अस्थायी ठहराव, भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

शहीद भगत सिंह कॉलेज ने छात्रों के रहने व खाने की व्यवस्था की नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताचिराग दिल्ली स्थित एक पीजी में बड़ी दरारें आने के बाद करीब 50 छात्रों ने सुरक्षा के लिहाज से भवन खाली कर दिया। पीजी में शहीद भगत सिंह कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज (सीवीएस) के छात्र रहते हैं। असुरक्षित पीजी के कारण छात्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। एहतियात के तौर पर प्रभावित छात्रों के लिए शहीद भगत सिंह कॉलेज में अस्थायी ठहरने की व्यवस्था की गई है। कॉलेज की ओर से छात्रों को गद्दे, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।शहीद
भगत सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. अरुण अत्री ने बताया कि पीजी में दरार आने के बाद छात्र चिंतित थे। इनमें उनके कॉलेज के भी छात्र शामिल थे। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज ने उन्हें अपने यहां रुकने की व्यवस्था की और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। वैकल्पिक आवास की व्यवस्था होने तक छात्रों को सहायता दी जाएगी।ज्ञात हो कि इससे पहले श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, एआरएसडी कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों ने भी अपने यहां छात्रों को रहने खाने की व्यवस्था की है।


