शबाना आजमी ने वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने का किया आग्रह

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अभिनेत्री शबाना आजमी ने सोनम वांगचुक से अपनी अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को वांगचुक जैसे लोगों की जरूरत है। अनुराग कश्यप और करण सिंह ने भी वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की।

शबाना आजमी ने वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने का किया आग्रह

नई दिल्ली, एजेंसी। अभिनेत्री शबाना आजमी ने बुधवार को सोनम वांगचुक से अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को वांगचुक जैसे लोगों की जरूरत है। अभिनेत्री ने 'इंस्टाग्राम' पोस्ट में वांगचुक को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और सच के साथ मजबूती से खड़े रहे। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि अपनी भूख हड़ताल समाप्त करें। अभिनेत्री ने कहा कि आपका मार्गदर्शन छात्रों का हौसला बढ़ाता है। यह लंबी लड़ाई है और इसके लिए जरूरी है कि आपका स्वस्थ रहे। वहीं, सोनी राजदान ने भी वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की。

अनुराग कश्यप की चिंता

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने 'इंस्टाग्राम' पोस्ट में वांगचुक को बहादुर बताते हुए कहा कि जब व्यवस्था लोगों की जिंदगी के प्रति इतनी उदासीन हो जाए, तो यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि एक लोग यूं ही भूख हड़ताल पर नहीं बैठते। केवल वही व्यक्ति ऐसा करने का साहस कर सकता है, जिसके भीतर दूसरों के प्रति संवेदना हो और जो सच तथा न्याय में विश्वास रखता हो।

पूर्व राज्यपाल की अपील

- पूर्व राज्यपाल ने बिगड़ती सेहत पर जताई चिंताजम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल करण सिंह ने वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता जताते हुए भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो उनकी जान खतरे में पड़ जाएगी। ऐसे में उनको खान-पान शुरू कर देना चाहिए। हम ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्ति को खोने का जोखिम नहीं उठा सकते, जिन्होंने बीते कुछ वर्षों में लद्दाख के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शबाना आजमी ने किससे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की?
शबाना आजमी ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।