इलाज के नाम पर किशोरी का यौन शोषण, झोलाछाप चिकित्सक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
एक झोलाछाप चिकित्सक ने इलाज के नाम पर छह महीनों तक नाबालिग किशोरी का यौन शोषण और ब्लैकमेल किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। चिकित्सक ने किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें ली और उसे ब्लैकमेल करके शारीरिक शोषण करता रहा।

इलाज के नाम पर किशोरी का यौन शोषण, झोलाछाप चिकित्सक गिरफ्तार चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में डॉक्टरी पेशे को कलंकित करने का मामला सामने आया है। इलाज के नाम पर एक नाबालिग किशोरी से छह माह तक यौन शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने एक झोलाछाप चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि बहुआरा गांव निवासी झोलाछाप चिकित्सक विनोद राम ने इलाज के दौरान किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली थी और उसी से ब्लैकमेल कर उसका लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)


