जेल छूटे दुष्कर्मी ने अश्लील वीडियो किए वॉयरल
जेल छूटे दुष्कर्मी ने अश्लील वीडियो किए वॉयरलपुलिस कर्मी बताकर बनाए थे संबंध, अश्लील वीडियोगंदे काम का विरोध करने पर की मारपीट, बेटे रिश्तेदारें को एड

जेल छूटे दुष्कर्मी ने अश्लील वीडियो किए वॉयरल पुलिस कर्मी बताकर बनाए थे संबंध, अश्लील वीडियो
घटना का विवरण
गंदे काम का विरोध करने पर की मारपीट, बेटे रिश्तेदारें को एडिट फोटो भेज
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, मामला दर्ज
झांसी, संवाददाता
झांसी में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से छूटकर महिला की अश्लील वीडियो एडिट कर बेटे-रिश्तेदारों को वॉयरल कर दिए। अब लगातार धमकियां दे रहा है। यह आरोप पीड़िता व उसकी मां ने लगाए हैं। वहीं नबाबाद थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत लेकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित का बयान
आगरा के फतेहपुर सीकरी रोड निवासी पीड़िता ने मां ने बताया कि फिरोजबाद की रहने वाली उसकी बेटी झांसी में प्राइवेट काम करती थी। तभी मोहिनी बाबा सैंयर गेट का रहने वाला अशोक कुमार मिला और वह अपने आपको पुलिस का नौकर बातकर उसे बहला कर सरकारी नौकरी का झांसा देने लगा। इसी बीच उसने नशीला पदार्थ खिलकर उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाकर उसके अश्लील वीडियो बना लिए। फिर लगातार बेटी से बेटी को गंदे काम करने के लिए दबाव बनाने लगा। उसे बलैकमेल कर मारपीट की। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिससे तंग आकर साल 2022 में 9 सितंबर को थाना कोतवाली झांसी में उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अशोक को पकडकर जेल भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह जेल से छूट कर आया और फिर अश्लील फोटो भेजने लगा। बेटी ने इस पर आपत्ति जताई तो उसके दोनों बेटों को मारने की धमकी देने लगा। पिछले दिनों उसने वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। बीती 22 सितंबर को उसने बेटी को झांसी बुलाया और वह रेलवे स्टेशन, इलाईट चौराहे, कचहरी के पास दिखाई दिया और सामने नहीं आया। फोन पर ही बात करता रहा। पीडिता के अनुसार वह साथ रहने की जिद कर रहा है। विरोध करने पर अशोक ने उसे, उसके बेटे व रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज व एडिट किए फोटो वॉयरल कर दिए। मामले में नबाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

