पीलीभीत में शारदा का कहर जारी, नदी में समा रही किसानों की उपजाऊ जमीन

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

पीलीभीत में तीन दिन की बारिश के बाद भी शारदा नदी का कटान जारी है, जिससे किसानों की उपजाऊ जमीन तेजी से बह रही है। स्थानीय लोग प्रशासन से कटान को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, अन्यथा किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।

पीलीभीत में शारदा का कहर जारी, नदी में समा रही किसानों की उपजाऊ जमीन
पीलीभीत में शारदा का कहर जारी, नदी में समा रही किसानों की उपजाऊ जमीन

पीलीभीत। जिले में भले ही तीन दिन की भीषण बारिश रुक गई हो, लेकिन नदियों का रौद्र रूप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीलीभीत में पूरनपुर के ट्रांस शारदा क्षेत्र में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है और किसानों की उपजाऊ जमीन लगातार नदी में समाती जा रही है। अक्टूबर में पड़े सीजन के पहले कोहरे के बीच कल-कल बहती शारदा की तेज धार ने आज फिर बड़े क्षेत्रफल की जमीन को अपने आगोश में समा लिया। नदी का पाट लगातार चौड़ा होता जा रहा है और पानी का तेज प्रवाह किनारे की जमीन को काटते हुए अपने साथ बहा ले जा रहा है।

अपनी आंखों के सामने हरी भरी उपजाऊ जमीन को पानी में समाते देख किसान द्रवित हैं। बरसो की मेहनत से तैयार की गई जमीन के कटान से किसानों के अरमानों पर पानी फिर रहा है। स्थानीय किसानों के अनुसार ट्रांस शारदा क्षेत्र के काफी हेक्टेयर के का इलाका कटान की जद में है। अगर जल्द ही कटान रोकने के ठोस उपाय नहीं किए गए तो किसानों की जमीन नदी में विलीन होती जाएगी।ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ खंड द्वारा तत्काल कटान रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य शुरू कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीलीभीत में शारदा का कहर जारी, नदी में समा रही किसानों की उपजाऊ जमीन