बारिश से धान की फसल खराब, राजस्व टीम ने खेत में पहुंचकर किया नुकसान का आकलन

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

फर्रुखाबाद, संवाददाता। शमसाबाद क्षेत्र के गांव रजलामई में पूर्व में पूर्व में हुई

बारिश से धान की फसल खराब, राजस्व टीम ने खेत में पहुंचकर किया नुकसान का आकलन
बारिश से धान की फसल खराब, राजस्व टीम ने खेत में पहुंचकर किया नुकसान का आकलन

फर्रुखाबाद, संवाददाता। शमसाबाद क्षेत्र के गांव रजलामई में पूर्व में पूर्व में हुई मूसलाधार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण धान की फसल खराब होने लगी है। किसान की शिकायत पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल के साथ गांव पहुंचे और फसल के नुकसान का मौके पर आकलन किया। किसान आशीष गंगवार ने बताया कि उन्होंने 11 बीघा खेत में करीब 55 कुंतल धान की फसल बोई थी। लगातार हुई तेज बारिश के बाद खेत में कई फीट तक पानी भर गया, जिससे धान की फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई। किसान के अनुसार फसल खराब होने से करीब एक लाख 65 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

किसान की मांग पर राजस्व टीम खेत में पहुंची। टीम के सदस्यों ने खेत में भरे करीब एक फीट पानी में घुसकर फसल की स्थिति देखी और नुकसान का आकलन किया। राजस्व निरीक्षक ने किसान को नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिया। इसके बाद राजस्व टीम वापस लौट गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबारिश से धान की फसल खराब, राजस्व टीम ने खेत में पहुंचकर किया नुकसान का आकलन