रुखसत होता सावन जमकर बरसा, 387 मिमी से हुई बारिश
रुखसत होता सावन जमकर बरसा, 387 मिमी से ज्यादा हुई बारिशरुखसत होता सावन जमकर बरसा, 387 मिमी से ज्यादा हुई बारिशरुखसत होता सावन जमकर बरसा, 387 मिमी से ज
फतेहपुर। सावन की विदाई की बेला में बरखारानी जमकर मेहरबान हुई। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से पूरा जिला पानी-पानी हो गया है। मंगलवार से गुरुवार तक ही सदर तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश 29.0 मिमी रिकार्ड की गई। जून माह से अगस्त तक जिले में 437.1 मिमी बारिश के सापेक्ष अभी 387.0 मिमी ही बारिश हुई। हालांकि औसत बारिश से अभी कम है। बावजूद इसके शहर से लेकर ग्रामीणांचलों तक जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। अभी सितंबर का महीना बाकी है, ऐसे में बारिश का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। लगातार बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जलभराव की स्थिति बन गई है। कई गांवों का मुख्य मार्ग से सम्पर्क ही टूट गया। कीचड़ और पानी भरे रास्तों से लोग आवागमन करने को मजबूर हो रहे हैं। शहर में जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई हैं। गुरुवार को भी दिन भर रुक रुक कर बारिश होती रही。
बाढ़ की आशंका से दहशत
लगातार बारिश के बीच नदियों और नालों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी होने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का पानी खेतों से होकर आबादी की ओर पहुंचने लगा है। इससे बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका को लेकर लोगों में दहशत है। हालांकि प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखे जाने की बात कही जा रही है।
सितंबर में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय है। सावन में हुई अच्छी बारिश के बाद सितंबर में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन और नगर निकायों के सामने जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा निचले इलाकों में जलभराव से निपटने की चुनौती बनी हुई है।
तीन दिनों की बारिश के आंकडे
दिन- सदर तहसील बिंदकी- खागा
25 अगस्त- 8.0 मिमी- 2.3 मिमी- 4.0 मिमी
26 अगस्त- 58.4 मिमी 73.3 मिमी 6.0 मिमी
27 अगस्त- 29.0 मिमी 40.1 मिमी 5.0 मिमी


