बादल छंटते ही तेजी से उछला गर्मी और उमस का पारा

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

रविवार को मुरादाबाद में जबरदस्त उमस के चलते 45 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्मी का हुआ एहसास रविवार को मुरादाबाद में जबरदस्त उमस के चलते 45 डिग्री सेल्सियस

बादल छंटते ही तेजी से उछला गर्मी और उमस का पारा

हफ्ते भर से चल रहा बादल और बारिश का सिलसिला टूटते ही जबरदस्त उमस भरी गर्मी ने अपना पहरा जमा लिया। मुरादाबाद में रविवार को लोग उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे। मानसूनी बारिश करने वाले बादल छंटते ही दिन का तापमान पांच डिग्री ऊपर चढ़ गया। भयंकर उमस के साथ रविवार को मुरादाबाद में 45 डिग्री जितनी गर्मी का एहसास हुआ। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नमी का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज होने के चलते 45 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में गर्मी और उमस का प्रकोप अधिक रह सकता है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

मानसून की निष्क्रियता का दौर शुरू हुआ है जो कुछ दिनों तक बना रह सकता है। मानसून के दोबारा सक्रिय होने पर ही बारिश की फुहारें पड़ने के आसार हैं। रविवार को रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें