मौसम की पलटवार, पारा फिर 40 के पार

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी में गर्मी ने फिर से विकराल रूप धारण किया है। तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जिससे शहर में सन्नाटा छा गया। दिन में तेज धूप और रात में तापमान 28 डिग्री होने से लोग परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

मौसम की पलटवार, पारा फिर 40 के पार

झांसी। मौसम ने फिर पलटवार किया। दो दिनों से 38-39 डिग्री पर टिका ताप 40 के पार पहुंचे 40.2 सेंटीग्रेट पर टिक गया। सोमवारी भरी दुपहरी चली लपट ने बाजारों से सड़कों से सन्नाटा खींच दिया। दिन गर्मी से भभक उठे। हर तरफ बेचैनी रही। वहीं रात का पारा 28 डिग्री होने से मुश्किलों में कटी। सोमवार सुबह 5.25 बजे सूर्योदय हुआ। घंटे-दर-घंटे सूरज के तेवर उग्र होते गए। 11.30 बजे मौसम की तल्खी ने सभी को परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद घंटे दर घंटे मौसम का ही राज नजर आया। दोपहर 1.30 बजे धूप के तेवर इतने सख्त थे कि मोहल्लों से लेकर पॉश इलाकों, बाजारों, प्रमुख चौराहों पर वीरानी छा गई।

दुकानदार हाथ पर हाथ धरे ग्राहकों का इंतजार करते रहे। 2.30 बजे बीच झपके बादलों ने फिजा में उमस बढ़ा दी। इस बीच कई स्थानों की कुछ देर को हुई बत्ती गुल ने लोगों को बेहाल कर दिया। 3.30 बजे फिर सूरज ने उग्र तेवर दिखाए। इसके बाद हवाएं का बेग भी बढ़ा। जिससे तपते मकान भभक उठे। शाम छह बजे के करीब सूरज के तेवर कुछ ढीले हुए। हालांकि देर शाम तक न तो हवाएं रास आई न ही बादल पसीजे। हालात यह हुए देर शाम तक गर्म हवाएं परेशान करती रहीं। जिससे शहरी आकाश निहारते रहे। भरारी फार्म स्थित मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में गरज चमक के साथ बौछारों के आसार हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।