सोनांचल में चिलचिलाती धूप ने लोगों की बढ़ाई बेचैनी

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

सोनांचल में चिलचिलाती धूप ने लोगों की बढ़ाई बेचैनी सोनांचल में चिलचिलाती धूप ने लोगों की बढ़ाई बेचैनी सोनांचल में चिलचिलाती धूप ने लोगों की बढ़ाई बेचै

सोनांचल में चिलचिलाती धूप ने लोगों की बढ़ाई बेचैनी

सोनभद्र, संवाददाता। लगातार हो रही बरसात के बाद रविवार को हुई तीखी धूप ने मौसम में उमस को बढ़ा दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोग दिन भर कूलर, पंखा, एसी के आगे चिपके रहे। वहीं बाजार में खरीददारी करने आये लोगों की हालत तीखी धूप व उमस भरी गर्मी से काफी खराब देखने को मिली। ऐसे में लोग तीखी धूप व उमस भरी गर्मी से बाजार में आने-जाने वाले लोग भी बचते दिखे। सोनांचल में लगातार हो रही बरसात के बाद रविवार को हुई तीखी धूप व उमस भरी गर्मी से लोग काफी बेचैन दिखे। अगर आगे भी इसी तरह से मौसम बना रहा तो आने वाले दिनों में खेती का कार्य तो प्रभावित होगा ही लोगों में बीमारियां भी काफी तेजी से बढ़ेगी।

ऐसी स्थिति को देखते हुए लोग उमस भरी गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर, पंखा आदि का सहारा लेते साफ देखे गये। मौसम में आए अचानक परिवर्तन से जहां लोगों में सर्दी, जुकाम, बुखार की बीमारियां तेजी से बढ़ेगी। बीते दिनों हुई अच्छी बरसात से जहां किसानों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी, वहीं रविवार को निकली तेज धूप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम की बेरुखी ने पानी फेरने का काम किया है। मौसम के एकाएक करवट लेने से जहां किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे साफ नजर आने लगी है। वहीं अब किसान अपनी डाली गई धान की नर्सरी को बचाने की जुगत में लग गये हैं। जिन किसानों के पास पानी की व्यवस्था है वह तो सिंचाई कर धान की नर्सरी बचा ले रहे हैं, लेकिन जिनके पास सिंचाई की सुविधा नहीं है उनक चिंता बढ़ गई है। अगर ऐसे ही मौसम बना रहा तो आने वाले दिनों में किसान धान की खेती कैसे करेंगे। उधर सिंचाई की सुविधा वाले किसान रोपाई कार्य में जुटे रहे। रविवार निकली तेज धूप से तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को पूरे दिन तेज धूप रहने से दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। वहीं दिन भर तेज धूप रहने के कारण शाम को भी उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। देर शाम तक लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी थी। लोग उमस से निजात पाने के लिए कूलर, पंखे और एसी का सहारा लेते देखे गए।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।