केदली पुनर्वास व असैय पुनर्वास में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

हिन्दुस्तान, सहरसा
share

कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से नदी किनारे बसे गांवों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। असैय पुनर्वास, रामपुर पुनर्वास और केदली पुनर्वास में सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। स्थानीय प्रशासन से जल्द सहायता की मांग की गई है, जबकि सड़क संपर्क भी बाधित हो गया है।

   केदली पुनर्वास व असैय पुनर्वास में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

नवहट्टा, एक संवाददाता। कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बाद नदी किनारे बसे गांवों में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। पानी कम होने के बजाय अब लोगों के घर और आंगन तक पहुंच गया है। केदली पंचायत के असैय पुनर्वास, रामपुर पुनर्वास और केदली पुनर्वास में एक सप्ताह से अधिक समय से जलभराव के बीच रह रहे सैकड़ों परिवारों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घर-आंगन में कई दिनों से जमा पानी अब सड़ने लगा है, जिससे उठ रही दुर्गंध के बीच लोगों के लिए दैनिक जीवन के काम करना मुश्किल हो गया है। पंचायत समिति सदस्य गीता कुमारी ने जलभराव से परेशान सैकड़ों परिवारों को प्रशासनिक स्तर पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीण गंगा यादव, राजीव यादव, रोशन यादव सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से जलभराव से घिरे परिवारों का तत्काल सर्वेक्षण कराकर सरकारी राहत उपलब्ध कराने की मांग की है。

सड़क संपर्क भंग, सात किलोमीटर का अतिरिक्त सफर:

कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण पानी की निकासी का रास्ता नहीं दिख रहा है। बच्चों को स्कूल जाने और लोगों को कामकाज के लिए घरों से बाहर निकलने में भारी परेशानी हो रही है। कोसी पूर्वी तटबंध से केदली गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर भी जलभराव होने से आवागमन प्रभावित है। लोगों को तटबंध तक पहुंचने के लिए करीब सात किलोमीटर दूर डुमरा चौक होकर जाना पड़ रहा है। सड़क संपर्क बाधित होने से सैकड़ों परिवारों के रोजगार और आजीविका पर भी असर पड़ा है। वृद्ध, बच्चे और महिलाएं घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं।

कच्चे घरों पर मंडरा रहा खतरा, पशुओं की सुरक्षा भी बनी चुनौती:

कच्चे घरों के चारों ओर पानी जमा होने से कई घर क्षतिग्रस्त होकर पानी में समाने लगे हैं। असैय पुनर्वास के पासवान टोला में जलभराव ने लोगों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी गंभीर संकट पैदा कर दिया है। लोगों के सामने खुद और अपने पशुओं की जान-माल की सुरक्षा चुनौती बन गई है। कोसी पूर्वी तटबंध के नजदीक बसे इन गांवों में लगातार जलभराव के बावजूद स्थानीय स्तर पर राहत नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवारों के लिए सूखा भोजन पैकेट, सिर छुपाने के लिए पॉलिथीन शीट, आवागमन के लिए छोटी-बड़ी नाव तथा पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने की मांग की है। सीओ मोनी बहन ने बताया कि जलभराव की सूचना हैं उसे तत्काल नीरीक्षण किया जा रहा है।

FAQs

✦जलभराव से कितने परिवार प्रभावित हुए हैं?−
सैकड़ों परिवारों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेदली पुनर्वास व असैय पुनर्वास में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त