राजौरी में 130 लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आई है। प्रशासन ने 130 लोगों को सुरक्षित निकाला और राहत शिविर में भेजा। बाढ़ में कई झुग्गियों सहित घर और दुकानें बह गई हैं। 165 प्रभावित परिवारों की पहचान की गई है और राहत शिविर में उनके लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

राजौरी में 130 लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया

राजौरी, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लगातार हुई भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ से हालात खराब हैं। प्रशासन ने अब तक 130 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविर में पहुंचाया है।अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ के तेज बहाव में सौ से ज्यादा झुग्गियों वाली पूरी बस्ती बह गई, जबकि नदी किनारे स्थित कई मकान और दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सबसे अधिक नुकसान गुज्जर मंडी और अब्दुल्ला ब्रिज के आसपास हुआ, जहां कई ढांचे पानी के तेज बहाव में बह गए।राहत शिविर के नोडल अधिकारी एवं जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि अब तक 165 प्रभावित परिवारों की पहचान की गई है।

इनमें से 25 परिवारों के लगभग 130 सदस्य राहत शिविर में पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी परिवारों को चरणबद्ध तरीके से वहां लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहत शिविर में प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आवास, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने बताया कि जिले में कई सड़कें बाढ़ और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त या बंद हो गई हैं। बिजली ढांचा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsराजौरी में 130 लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया