मैदानी इलाकों की ओर बढ़ी सरयू, दियारा में फसलें डूबी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

बरहज (देवरिया) में गिरिजा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण नदियों की स्थिति गंभीर हो गई है। सरयू नदी खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जबकि राप्ती नदी भी खतरे की ओर बढ़ रही है। प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है।

मैदानी इलाकों की ओर बढ़ी सरयू, दियारा में फसलें डूबी

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गिरिजा बैराज से तीन लाख पानी छोड़े से जनपद की नदियां उफान पर है, जिससे बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे गम्भीर होती जा रही है। सरयू खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर बह रही है जबकि राप्ती खतरे के निशान की तरफ बढ़ ही है। प्रशासन अलर्ट पर है। बाढ़ चौकियों को फिर सक्रिय कर दिया गया है। थाना घाट पर बने मापक पर बुधवार शाम को सरयू खतरे के निशान से 66.50 से 60 सेमी ऊपर 67.10 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गावों पर नदी का दबाव बन रहा है। मोहन सेतु के दक्षिण परसिया देवार में सरयू की कटान ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ लिया है। विशुनपुर देवार के मैदानी इलाकों में पानी फैल रहा है, जिससे फसलें जलमग्न होने लगी है। नदी का रुख देख किसानों के चेहरे स्याह पड़ गए है। प्रशासन बचाव के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रहा है। उत्तरी छोर पर नदी का पानी घाट की सीढ़ियों को डूबोने लगा है。

बाढ़ की स्थिति

राप्ती का पानी बढ़ने से ग्राम भदिला प्रथम पानी से घिर गया है। हालांकि रिहायशी मकानों तक अभी पानी नहीं पहुंचा है। गाँव से बाहर निकलने के लिए नाव ही एक मात्र सहारा है। छात्रों को हर रोज नाव से ही मुश्किल सफर करना पड़ रहा है। प्रशासन से दो बड़ी नावें मिली है। नाव पर्याप्त नहीं होने से ग्रामीण छोटी नाव डेंगी के सहारे उफनाई नदी पार कर रहे है। कपरवार पर भी नदी का दबाव बढ़ रहा है। अफसरों के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। बाढ़ चौकियों को एलर्ट कर दिया गया है।

नदी का दबाव

कपरवार संगम तट पर राप्ती और सरयू नदी दौला तटबन्ध पर दबाव बना रही है। पश्चिमी छोर पर दबाव अधिक है। तटबन्ध की सुरक्षा के लिए लगाए गए पचास फीसद जियो बैग और मिट्टी पानी मे समाहित हो रहे है।

विधायक का निरीक्षण

विधायक ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण

भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद।

भागलपुर के छितूपुर में बने बाढ़ चौकी पर पहुंच कर बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। उफनाई सरयू का दृश्य देख विधायक बलिया जाते समय रुके व सीधे बाढ चौकी पर गये। यहाँ मौजूद बाढ़ खण्ड के कर्मियों से नदी के जस्तर की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी कुछ समस्याएं भी विधायक के सामने रखीं, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर भाजपा के भागलपुर मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव साहनी, प्रभात ऊर्फ भीम यादव, अजय, निरंजन कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

देवरिया में बाढ़ का कारण क्या है?
देवरिया में बाढ़ का कारण गिरिजा बैराज से तीन लाख पानी छोड़े जाने के कारण नदियों का उफान है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमैदानी इलाकों की ओर बढ़ी सरयू, दियारा में फसलें डूबी