भागलपुर में नाथनगर के पास फोरलेन पर आधा फीट पानी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में बाढ़ की समस्या गंभीर होती जा रही है। सुल्तानगंज के बाद पानी नाथनगर, भागलपुर, सबौर, कहलगांव और पीरपैंती की तरफ फैलने लगा है। पानी के बढ़ते स्तर के कारण आमद-रवाज प्रभावित हुआ है, और एनएच 80 पर यातायात रोकना पड़ा है।

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। अपस्ट्रीम का पानी सुल्तानगंज के बाद अब नाथनगर, भागलपुर, सबौर, कहलगांव, पीरपैंती की ओर तेजी से फैलने लगा है। जिससे घरों में घुसे पानी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सबसे अधिक समस्या आवागमन की हो गई है। मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क पर नाथनगर के समीप आधा फीट पानी चढ़ गया है। हालांकि वाहनों की आवाजाही जारी है। जबकि भवनाथपुर के पास एनएच 80 पर यातायात रोक दी गई है।


