राघोपुर प्रखंड के 20 पंचायत 76 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

राघोपुर प्रखंड के 20 पंचायतों के 76 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। लाखों लोग बाढ़ के पानी से घिरे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत सामग्री का वितरण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, और कई परिवारों को राहत नहीं मिल रही है। बाढ़ से फसलें नष्ट हो चुकी हैं और पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था नहीं की गई है।

राघोपुर प्रखंड के 20 पंचायत 76 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित

राघोपुर प्रखंड के 20 पंचायतों के 76 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। लाखों लोग बाढ़ के पानी से घिरे हैं,घरों में पानी घुसा है,सड़कें डूबी हैं। प्रखंड के चकसिंगार वीरपुर,जुड़ावनपुर करारी,जुड़ावनपुर बरारी,जहांगीरपुर,जाफराबाद, बहरामपुर, चांदपुरा आदि पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो चुका है।

राहत सामग्री का वितरण

बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि पॉलीथिन शीट, सूखा राशन अधिकतर पंचायत में स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरण नहीं किया गया है। जरूरतमंद परिवारों को राहत नहीं मिल रही है,जबकि जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। कई गांवों में अब तक राहत सामग्री नहीं पहुंची है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा की घड़ी में सेवा के बजाय भेदभाव किया जा रहा है।

पशुओं की पीड़ा

बाढ़ के विभीषिका के बीच प्रखंड के चारों ओर फैला बाढ़ का पानी जहां इंसानी जिंदगी के लिए मुसीबत बना हुआ है वही बेजुबानों पशुओं की पीड़ा भी कम नहीं है। 10 दिनों तक बाढ़ के पानी रहने के कारण फसल नष्ट हो चुकी है। अधिकतर पशुओं के कई दिनों से भूखे हैं। वैशाली प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी तक पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था नहीं की गई है। पशुपालक इस दुख के घड़ी में किसी तरह जुगाड़ कर पशुओं की चारा खिला रहे हैं। बाढ़ पीड़ित परिवार के अधिकतर लोग अपने बाल बच्चों एवं पशुओं के साथ ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। -रमेश भगत

प्रश्नोत्तरी

✦राघोपुर प्रखंड में कितने गांव बाढ़ से प्रभावित हैं?−
राघोपुर प्रखंड के 20 पंचायतों के 76 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराघोपुर प्रखंड के 20 पंचायत 76 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित