डिवाइडर से टकरा कर हवा में उछली कार, चार घायल

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रानीपुर झाल के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार के पलटने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

डिवाइडर से टकरा कर हवा में उछली कार, चार घायल

हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार रात रानीपुर झाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई फुट हवा में उछलकर सड़क पर तीन बार पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों युवक अंदर फंस गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

चारों घायल रोशनाबाद क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा कार के डिवाइडर से टकराने के कारण होना सामने आया है। दुर्घटना के अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडिवाइडर से टकरा कर हवा में उछली कार, चार घायल