गंगा एक्सप्रेसवे पर टैंकर में पीछे से घुसी कार, मेरठ निवासी चालक घायल

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

गंगा एक्सप्रेसवे पर गंगा पुल के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सनी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है, लेकिन उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर टैंकर में पीछे से घुसी कार, मेरठ निवासी चालक घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात गंगा पुल के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कैंटर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा की एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के मुताबिक घायल की हालत खतरे से बाहर है। मेरठ के मोदीपुरम निवासी सनी पुत्र पुष्पेंद्र सिंह शनिवार रात कार से लखनऊ से घर लौट रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर गंगा पुल के पास पहुंचते ही उनकी कार आगे चल रहे कैंटर में पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सनी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस ने घायल को हसनपुर सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में कार चालक को चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है। मामले में अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगंगा एक्सप्रेसवे पर टैंकर में पीछे से घुसी कार, मेरठ निवासी चालक घायल