ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकोरोना वायरस का कहर: जापान तट पर खड़े क्रूज का एक और भारतीय पाया गया पॉजिटिव, अब तक कुल 7 भारतीयों के संक्रमित होने की पुष्टि

कोरोना वायरस का कहर: जापान तट पर खड़े क्रूज का एक और भारतीय पाया गया पॉजिटिव, अब तक कुल 7 भारतीयों के संक्रमित होने की पुष्टि

जापान के तट पर अलग खड़े किए गए क्रूज जहाज में सवार एक और भारतीय कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। भारतीय दूतावास ने बुधवार को जानकारी दी कि अब तक कुल सात भारतीय कोरोना वायरस के टेस्ट में...

कोरोना वायरस का कहर: जापान तट पर खड़े क्रूज का एक और भारतीय पाया गया पॉजिटिव, अब तक कुल 7 भारतीयों के संक्रमित होने की पुष्टि
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 19 Feb 2020 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

जापान के तट पर अलग खड़े किए गए क्रूज जहाज में सवार एक और भारतीय कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। भारतीय दूतावास ने बुधवार को जानकारी दी कि अब तक कुल सात भारतीय कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

क्रूज पर कुल 3711 लोग सवार थे और इसमें 621 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंगलवार को 99 और बुधवार को 88 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। जहाज पर 138 भारतीय सवार हैं।

भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर लिखा कि पॉजिटिव पाए गए एक और भारतीय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि अस्पताल में भर्ती भारतीय बेहतर हो रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Coronavirus : थाइलैंड से बरेली आई 5 साल की बच्ची का लिया सैंपल

यह जहाज इस महीने की शुरुआत में जापान तट पर पहुंचा था। हांगकांग में उतारे गए एक यात्री में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद इस जहाज को जापान तट पर अलग खड़ा कर दिया गया। दूतावास ने कहा था कि वह जहाज से सभी भारतीयों को निकालने के लिए कोशिशें कर रहा है। वह जापान सरकार और जहाज प्रबंधन कंपनी से इसके तौर तरीकों पर चर्चा कर रहा है। 

अमेरिका ने सोमवार को अपने 340 नागरिकों को जहाज से निकाल लिया। समाचार एजेंसी एएफपी की एक खबर के मुताबिक जापान स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है कि जहाज से उतारे गए उसके नागरिकों को लेकर दो विमानों ने जापान से उड़ान भरी है। विमान पर सवार लोगों को अमेरिका में और 14 दिन पृथक रखा जाएगा।  

ये भी पढ़ें: कोरोना का कहर: दवाओं के दाम 45 फीसदी तक बढ़े, मोबाइल उपकरण-प्लास्टिक उत्पाद भी महंगे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें