गौरव त्यागी हत्याकांड: 25 हजार के इनामी फरार हत्यारोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

गौरव त्यागी हत्या मामले में 25 हजार के इनामी सातवें आरोपी अनुज उर्फ गोल्डी ने गाजियाबाद अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। गौरव की 18 अगस्त को लाठी-डंडों और हथौड़ों से हत्या की गई थी। पुलिस ने अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब सभी आरोपियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गौरव त्यागी हत्याकांड: 25 हजार के इनामी फरार हत्यारोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

गौरव त्यागी हत्याकांड के 25 हजार के इनामी सातवें हत्यारोपी ने गाजियाबाद की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दिन रात लगी हुई थी, लेकिन वह उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। अब पुलिस आरोपी से हत्याकांड को लेकर पूछताछ करेगी। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी की 18 अगस्त की दोपहर को लाठी-डंडों और हथौड़ों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। गौरव बाइक पर सवार होकर जानलेवा हमले के एक मामले में अपने वकील से मिलने कचहरी आ रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे घेरकर हथौड़े, लाठी डंडों से हमला कर हत्या कर दी थी।

शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड के आरोपी कचहरी में आत्मसमर्पण करने पहुंच सकते हैं। पुलिस ने कचहरी गेट के पास से दो आरोपी अमित और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीसरे आरोपी प्रदीप को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में प्रदीप के पैर में गोली लगी थी। हत्याकांड में शामिल दो आरोपी राजवीर और जयपाल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।इस हत्याकांड में सातवां आरोपी ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी अनुज उर्फ गोल्डी फरार चल रहा था। पुलिस की तीन टीमें आरोपी के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि हत्यारोपी अनुज उर्फ गोल्डी ने गाजियाबाद की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी से पूछताछ की जाएगी। इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी अब पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगौरव त्यागी हत्याकांड: 25 हजार के इनामी फरार हत्यारोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण