दुबई में फंसे युवकों के घर वापसी को लेकर जनप्रनिधि आये आगे
दुबई में फंसे युवकों के घर वापसी को लेकर जनप्रनिधि आये आगे दुबई में फंसे युवकों के घर वापसी को लेकर जनप्रनिधि आये आगे दुबई में फंसे युवकों के घर वापसी

किशनगंज। वरीय संवाददाता एजेंट के हाथों छले गये किशनगंज-पूर्णिया जिले के सात युवक दुबई में फंस गए हैं और अब अपने घर लौटने के लिए भारत सरकार व बिहार सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। युवक सोशल मीडिया के जरिए वीडियो बनाकर जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं तथा सुरक्षित घर वापसी की उम्मीद लगाये बैठे हैं।
युवकों को सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास
किशनगंज जिले के जनप्रतिनिधि भी दुबई में फंसे युवकों की मदद के लिए पहल शुरू की है।
निधानों के माध्यम से समस्या को हल करना
ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि दुबई में फंसे 7 युवकों के सही सलामत घर वापसी के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। बिहार के सीएम को पत्र लिख कर मामले से अवगत कराएंगे। विदेश में फंसे युवक सुरक्षित घर पहुंचे इसके लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
अपनी चिंताओं को व्यक्त करना
कोचाधामन विधायक सरवर आलम ने बताया कि दुबई में फंसे युवकों के घर वापसी के लिए आवश्यक पहल की जा रही है। बिहार व केन्द्र सरकार को मामले की जानकारी दी जाएगी।
वहीं बहादुरगंज के विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि दुबई में फंसे युवकों की परेशानी समझ रहा है हूं, उनके परिजन भी काफी चिंतित हैं। युवकों की घर वापसी को लेकर हर जरुरी पहल की जाएगी।
परिवार की चिंताएं और दुरुस्तियाँ
हालांकि पीड़ित परिवार के परिजन अब तक प्रशासनिक अधिकारी को लिखित जानकारी देकर मदद की गुहार नहीं लगाई है।
पीड़ित युवक व परिजनों का आरोप है कि दुबई में उनका पासपोर्ट रख लिया गया और काम भी मनमुताबिक नहीं मिला है। किसी तरह वे लोग दिन काट रहे हैं तथा घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल दुबई में फंसे युवक कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर लौटने के लिए उनके पास पासपोर्ट नहीं है। जिससे वे काफी परेशान हैं। जो पैसा ले गये थे वो भी खत्म हो चुका है तो रहने से लेकर खाने-पीने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि कोचाधामन प्रखंड के पुरनदाहा पंचायत के मिर्चानबस्ती के 4 युवक तथा पूर्णिया जिले के 3 युवक करीब 15 दिनों से दुबई में फंसे हुए हैं। आरोप है कि रौटा के एक व्यक्ति ने मोजा फैक्ट्री में अच्छा काम दिलाने के नाम पर युवकों को दुबई भेजा था।

