हापुड़ : बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक के बहाने ले गए थे

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो चचेरे भाइयों ने बच्ची को कोल्ड ड्रिंक्स दिलवाने के बहाने बुलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हापुड़ : बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक के बहाने ले गए थे

हापुड़ संवाददाता। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले दो चचेरे भाइयों ने बच्ची को कोल्ड ड्रिंक्स दिलवाने के बहाने से बुलाया और थोड़ी दूरी पर सुनसान क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दोनों युवक पुलिस होमगार्ड के भतीजे बताए जा रहे हैं। लहूलुहान हालत में घर पहुंचकर बच्ची ने घटना की जानकारी दी। इस पर पंचायत करके मामले को दबाने को प्रयास किया गया। देर शाम ब्लीडिंग नहीं रुकने पर बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी युवक फरार हैं। उनके परिवार के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है。

घटना का विवरण

पिलखुवा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी गांव के व्यक्ति ने एक माह पहले मकान खरीदा था। इस मकान में वह दो सप्ताह पहले ही आया था। रविवार शाम को करीब छह बजे परिवार की सात साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और बच्ची के साथ खेलने लगा। वह बच्ची को कोल्ड ड्रिंक दिलाने के बहाने से अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। उसका चचेरा भाई भी आ गया। वह बच्ची को गांव के पास एकांत क्षेत्र में ले गए और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसको वहीं छोड़कर अपने-अपने घर चले गए।

प्रतिक्रिया और पुलिस कार्रवाई

ग्रामीणों के अनुसार बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। इस पर बच्ची के परिजन के पैरो तले से जमीन खिसक गई। आसपास के जिम्मेदार लोग एकत्र हो गए और मामले को लेकर पंचायत हुई। शाम तक ब्लीडिंग नहीं रुकने पर बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, दोनों आरोपी युवक फरार हैं। पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

घटना कहाँ हुई थी?
घटना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।