रुड़की में आयोजित स्टेट ट्रायल में सात बॉक्सर चयनित

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देवभूमि एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्टेट ट्रायल में उत्तराखंड के सात प्रतिभाशाली बॉक्सरों का चयन जेपी नारायण ट्रॉफी के लिए किया गया। ये सभी खिलाड़ी तेलंगाना में होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

रुड़की में आयोजित स्टेट ट्रायल में सात बॉक्सर चयनित
रुड़की में आयोजित स्टेट ट्रायल में सात बॉक्सर चयनित

रुड़की। देवभूमि एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से बुधवार को आयोजित स्टेट ट्रायल में उत्तराखंड के सात प्रतिभावान बॉक्सरों का चयन आगामी जेपी नारायण ट्रॉफी के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी तेलंगाना में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्टेट ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों और चयन प्रक्रिया के बाद मयंक, दीपांशु, अरिहंत, शाश्वत, शेखावत, सूर्य और कृष्णा का चयन उत्तराखंड टीम के लिए किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र टिकोला, सचिव अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष विशाल तोमर और संयुक्त सचिव मृणालिका अत्रे मौजूद रहे।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि स्टेट ट्रायल का उद्देश्य प्रदेश की बॉक्सिंग प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरुड़की में आयोजित स्टेट ट्रायल में सात बॉक्सर चयनित