कार-ऑटो की भिड़ंत में बच्चे सहित दो की मौत
कानपुर देहात में डेरापुर-रूरा मार्ग पर चिलौली गांव के नज़दीक एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक बारह साल का बच्चा सहित सात लोग घायल हुए। दो लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित किया, जबकि अन्य घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

कानपुर देहात। डेरापुर-रूरा मार्ग पर चिलौली गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कार व ऑटो की टक्कर से एक बारह साल के बच्चे सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको सीएचसी रूरा भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने बच्चे सहित दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। रूरा थाना क्षेत्र के गहोबा गांव का रहने वाला धर्मेंद्र ऑटो में सवारिया लेकर डेरापुर जा रहा था। रूरा-डेरापर मार्ग पर चिलौली गांव के पास गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी।
जोरदार टक्कर लगने से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें सवार परौंख गांव के रहने वाले संजीव श्रीवास्तव, कुरमई थाना खागा फतेहपुर निवासी रहमत अली, उनके नाती आसिफ व सलीम, रिश्तेदार मल्हानपुरवा रूरा निवासी बारह साल का दानिश पुत्र गड्डू के अलावा बनामई भरथना इटावा निवासी उन्नीस वर्षीय अंकित पुत्र राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे वहां चीख पकार मच गई। ग्रामीणों ने कार सवार को पकड़ने के बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसओ रूरा सुधीर भरद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही सभी घायलों को आनन-फानन में सीएचसी रूरा भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने दानिश के अलावा अंकित को मृत घेषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ रूरा ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


