किशनगंज: ट्रैक्टर से टकराई कार, मासूमों समेत एक ही परिवार के 7 लोग घायल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पौआखाली से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट पौआखाली। मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-327ई

किशनगंज: ट्रैक्टर से टकराई कार, मासूमों समेत एक ही परिवार के 7 लोग घायल

पौआखाली से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट पौआखाली। मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-327ई पर खुशियों का सफर मातम में बदलते-बदलते बचा। सालगुड़ी गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन मासूम बच्चों और महिलाओं सहित एक ही परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार का अगला हिस्सा लोहे के मलबे में तब्दील हो गया और कार सवार लोग भीतर ही फंस गए। वही मिली जानकारी के अनुसार, अररिया जिले का एक परिवार अपनी निजी कार से मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे अपनी छुट्टियां बिताने और घूमने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार अपने सही ट्रैक पर थी, तभी सालगुड़ी गांव के पास आगे चल रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने बिना किसी सिग्नल या इंडिकेटर के बीच सड़क पर ही अचानक 'इमरजेंसी ब्रेक' लगा दिया। पीछे से आ रही कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे ट्रॉली के पिछले हिस्से में समा गई। वही टक्कर होते ही मौके पर कोहराम मच गया। कार के भीतर से बच्चों और महिलाओं के करुण क्रंदन को सुनकर सालगुड़ी के ग्रामीण जांबाजी दिखाते हुए मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने देखा कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक चुका है और सभी लोग लहूलुहान हालत में अंदर फंसे हैं। ग्रामीणों ने तत्काल कटर और पारंपरिक औजारों का इस्तेमाल कर कार के दरवाजों को तोड़ा और कड़ी मशक्कत के बाद सभी 7 घायलों (4 वयस्क और 3 बच्चे) को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को ठाकुरगंज स्थित नियाज हॉस्पिटल’ पहुंचाया। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में कुल 4 वयस्क और 3 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय नागरिकों की मदद से तत्काल ठाकुरगंज के ‘नियाज हॉस्पिटल’ पहुंचाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों का ऑन-स्पॉट प्राथमिक उपचार संधारित किया. हालांकि, तीन मरीजों के सिर और सीने में गंभीर अंदरूनी चोटें होने के कारण उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक संबल के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है, जबकि शेष 4 घायलों का इलाज यहीं वार्ड में चल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।