सहयोग शिविर: 22 पंचायतों में 4063 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त, 3956 आवेदनों का निष्पादन

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

लीड::::::: नगर निगम एवं नगर परिषद क्षेत्रों में प्राप्त 2968 आवेदन में से 2939 आवेदनों का निष्पादन

सहयोग शिविर: 22 पंचायतों में 4063 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त, 3956 आवेदनों का निष्पादन

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आमजनों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित समाधान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले की 22 ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों का अधिकतम 10 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाना है। इस अवसर पर डीएम रिची पाण्डेय ने स्वयं मटिहानी प्रखंड अंतर्गत सैदपुर ऐमा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लिया तथा उपस्थित आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सहयोग शिविर के तहत अब तक इन 22 ग्राम पंचायतों में कुल 4063 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 3,956 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष 107 आवेदनों पर कार्रवाई जारी है। वहीं, नगर निगम एवं नगर परिषद क्षेत्रों में अब तक कुल 2968 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2939 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष 29 शिकायतों के निष्पादन की कार्रवाई भी जारी है।

सहयोग शिविरों से लाभ

सहयोग शिविरों में मुख्य रूप से राशन कार्ड, जॉब कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, दाखिल-खारिज, लगान रसीद सहित विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। कई मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शिविर के दौरान ही आवेदकों को संबंधित सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। सेवा सेतु शिविर में लंबित मामलों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को बेगूसराय जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय एवं नगर निकायों में ‘सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के साथ पात्र लाभुकों से योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।

शिविरों में जानकारी और आवेदन

शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा सूचना एवं सहायता स्टॉल लगाए गए। वहां आम नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई गई। नागरिकों से नए आवेदनों के साथ-साथ लंबित मामलों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए। प्राप्त प्रत्येक आवेदन की पावती आवेदकों को उपलब्ध कराई गई तथा आवेदनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का व्यवस्थित डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों से संबंधित डेटा ‘सेवा संकल्प अभियान पोर्टल’ एवं गूगल शीट पर अद्यतन किया जा रहा है। शिविरों में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए बैठने, शुद्ध पेयजल सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई। साथ ही, शिविरों के सुचारू संचालन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सात एवं 08 अक्टूबर 2026 को भी आयोजित होने वाले ‘सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार’ का आयोजन होगा।

सेवा सेतु शिविर का आयोजन खोदावन्दपुर

खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय 'सेवा सेतु शिविर' का आयोजन प्रखंड मुख्यालय अवस्थित कर्पूरी स्मारक सभागार में मंगलवार से किया गया। इस शिविर के प्रथम दिन मंगलवार को बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, सीओ, बीपीआरओ, प्रखंड श्रम प्रवर्तन अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी सहित प्रखंड स्तर के तमाम आधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। अंचलाधिकारी द्वारा दाखिल-खारिज, भूमि मापी, परिमार्जन और जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों की समीक्षा की गई। कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया गया। बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग), और मनरेगा से जुड़ी शिकायतों को सुना और संबंधित कर्मियों को पारदर्शी ढंग से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें लोगों की बीपी, शुगर व अन्य प्राथमिक जांच की गईं तथा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड, श्रम संसाधन विभाग की कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा बीमा के बारे में जानकारी दी एवं नए पंजीकरण किए। वहीं बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में मंगलवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के द्वितीय चरण के सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभारी अधिकारी डीआरडीए बेगूसराय के निदेशक विवेक कुमार, बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, सीओ, सीडीपीओ, बीएओ, एमओ, बिजली जेई, जीविका बीपीएम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पंचायतवासी मौजूद रहे।

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

छौड़ाही। राज्य सरकार के ‘सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार’कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ प्रिया कुमारी, सीओ चन्द्रप्रकाश पाण्डेय एवं प्रखंड आत्मा अध्यक्ष रामनरेश आजाद ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अधिकारियों ने शिविर के उद्देश्य और आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। शिविर में केंद्र सरकार की 26 योजनाओं तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। शिविर में सीएचसी प्रभारी डॉ कमलेश कमार व अन्य मौजूद थे। वहीं शाहपुर पंचायत भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में डीसीएलआर भास्कर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में विभिन्न मामलों से संबंधित कुल सात आवेदन प्राप्त हुए। डीसीएलआर ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने और मामलों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया। प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी अभय कुमार, एमओ तैयब हुसैन, कार्यपालक सहायक प्रिया कुमारी, कृषि समन्वयक मनोज कुमार, प्रभारी पंचायत सचिव विजय नंद राय समेत अन्य थे।

सामान्य प्रश्न

✦सेवा सेतु शिविर का आयोजन कब किया गया?−
सेवा सेतु शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसहयोग शिविर: 22 पंचायतों में 4063 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त, 3956 आवेदनों का निष्पादन