प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जलेगा आशीर्वाद का दीया

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा का जश्न मनाने के लिए 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाएगा। कार्यक्रम का लक्ष्य 25 करोड़ लोगों तक पहुंचना है, जिसमें बिहार का लक्ष्य 2.50 करोड़ है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जलेगा आशीर्वाद का दीया

भभुआ परिस्षदन में विधान पार्षद ने आयोजित प्रेसवार्ता में दी जानकारी कहा, 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्तूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में शासन प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे करेंगे।

सेवा संकल्प अभियान

इस यात्रा के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा। इसकी जानकारी विधान पार्षद पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने मंगलवार को परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान का संदेश ‘जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा’ है। 17 सितंबर को शाम सात बजे पूरे प्रदेश में एक साथ दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इस अभियान का राष्ट्रीय लक्ष्य 25 करोड़ है। बिहार का लक्ष्य 2.50 करोड़ लोगों तक अभियान को पहुंचाना है। यह केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प के प्रति जनता का आभार और आशीर्वाद व्यक्त करने का अभियान है।

दीयों का वितरण

दीया का वितरण जन-वितरण दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराया जाएगा। संगठन के जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं को-ऑपरेटिव संस्थाएं मिलकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, रघुवंश प्रसाद राम, संतोष खरवार, जितेन्द्र तिवारी, चन्द्रभान पटेल, अनुपम पटेल, विजय चौरसिया, दीना सिंह आदि थे। फोटो- 15 सितंबर भभुआ- 7 कैप्शन- भभुआ के परिसदन में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान की प्रेसवार्ता में जानकारी देते विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सेवा संकल्प अभियान कब से कब तक चलेगा?−
17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जलेगा आशीर्वाद का दीया