चंडी के 197 आंगनबाड़ी केंद्र रंगोली से सजे
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड के 197 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मध्य मोकिमपुर, कन्हैयागंज, रुखाई और चंडी नगर समेत कई गांवों में रंगोली सजाई गई। पोषण, टेक होम राशन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए पुष्टाहार स्टॉल लगाए गए।

चंडी, एक संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रखंड के 197 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को विशेष कार्यक्रम हुआ। मोकिमपुर, कन्हैयागंज, रुखाई और चंडी नगर समेत कई गांवों में केंद्र रंगोली से सजाए गए। पुष्टाहार स्टॉल लगाकर पोषण, टेक होम राशन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सीडीपीओ स्वाति ने कहा कि ऐसे आयोजनों से केंद्रों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ता है।


