मातृ नवमी पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग बिताए सुखद पल

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

राष्ट्रीय मातृ नवमी पर धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने बाराद्वारी के आशीर्वाद भवन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए सेवा की। महासंघ ने शुद्ध भोजन की व्यवस्था की और सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके अकेलेपन को बांटा। यह कार्यक्रम समाजसेवा के महत्व को दर्शाता है।

मातृ नवमी पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग बिताए सुखद पल

मातृ नवमी पर धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने रविवार को बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन वृद्धाश्रम में सेवा और संवेदना की मिसाल पेश की। महासंघ की ओर से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए शुद्ध एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई। सदस्यों ने न केवल भोजन कराया, बल्कि वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनके अकेलेपन को साझा करने का प्रयास भी किया। वृद्धजनों के लिए खीर, पूड़ी-सब्जी, मिष्ठान, रोटी, दाल, चटनी, पापड़ और सलाद समेत विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए। सभी वृद्धजनों ने श्रद्धा और प्रसन्नता के साथ भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। भोजन के दौरान महासंघ के सदस्यों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ कुछ सुखद पल बिताए।

महासंघ के अध्यक्ष पं. बिपिन कुमार झा ने कहा कि समाजसेवा केवल जरूरत के समय मदद करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरतमंदों और निरीह लोगों के प्रति संवेदना और अपनत्व की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने सभी से समाज में सेवा, दया और मानवीय संवेदना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ समय बिताना भी एक तरह की सेवा है। उनके चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें अपनत्व का एहसास कराना समाज की जिम्मेदारी है। महासंघ द्वारा पिछले कई वर्षों से मातृ नवमी पर वृद्धाश्रम में इस तरह का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष पं. दिलीप कुमार पाण्डेय वत्स, पं. रमेश पाण्डेय, पं. वृज बिहारी तिवारी, पं. मनोज तिवारी, पं. सार्थक पांडेय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमातृ नवमी पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग बिताए सुखद पल