ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशLoksabha Results 2019: पूर्वांचल में गठबंधन से भाजपा को लगा झटका, छिनी चार सीटें

Loksabha Results 2019: पूर्वांचल में गठबंधन से भाजपा को लगा झटका, छिनी चार सीटें

पूरे देश में चली मोदी की सुनामी पूर्वांचल में कुछ धीमी पड़ गई। यहां गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कड़ी चुनौती मिली। गठबंधन ने भाजपा से चार सीटें छीन ली हैं। पिछली बार अपना दल (एस) के साथ...

Loksabha Results 2019: पूर्वांचल में गठबंधन से भाजपा को लगा झटका, छिनी चार सीटें
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीFri, 24 May 2019 10:12 AM
ऐप पर पढ़ें

पूरे देश में चली मोदी की सुनामी पूर्वांचल में कुछ धीमी पड़ गई। यहां गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कड़ी चुनौती मिली। गठबंधन ने भाजपा से चार सीटें छीन ली हैं। पिछली बार अपना दल (एस) के साथ भाजपा ने 13 में से 12 सीटें जीती थीं। इस बार आठ सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

कांग्रेस इस बार भी किसी सीट पर लड़ाई में नहीं रही। केवल वाराणसी में कांग्रेस डेढ़ लाख के करीब वोट हासिल कर सकी। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली बार से भी ज्यादा मार्जिन से जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी (सपा) आजमगढ़ सीट ही बरकरार रख सकी। यहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव बड़े अंतर से जीत गए। भाजपा को बड़ा झटका गाजीपुर में लगा है। यहां से रेलराज्यमंत्री मनोज सिन्हा बड़े अंतर से हार गए। मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और चंदौली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय जीत गए हैं।

lok sabha election results 2019: मीसा भारती फिर से हारीं, जानें दिग्गजों के बेटे-बेटियों का हाल

'प्रचंड मोदी लहर पर सवार भाजपा बढ़ी 300 के पार, नेहरू-इंदिरा के बाद मोदी ने बनाया ये रिकॉर्ड

बलिया, सलेमपुर, मछलीशहर और भदोही सीट भी भाजपा ने अपने पास बरकरार रखी है। रॉबर्ट्सगंज सीट भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) ने जीत ली है। गाजीपुर के अलावा जौनपुर, लालगंज और घोसी सीट बसपा के खाते में गई है। गुरुवार की सुबह पहले ही राउंड का रुझान आने के साथ ही ज्यादातर सीटों पर स्थिति साफ होने लगी थी। बलिया और मछलीशहर को छोड़कर अन्य सीटों पर पहले राउंड से जिसने भी बढ़त बनाई अंत तक बढ़त जारी रखी। दोनों सीटों पर लगातार उलटफेर होता रहा। बलिया में सपा के हंगामे के बाद पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें