सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु का आयोजन, लोगों ने दिखाया हुनर
डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को डोभी ब्लॉक विकासखंड

डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को डोभी ब्लॉक विकासखंड केंद्र परिसर में खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव की देखरेख पांच दिवसीय सेवा सेतु अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने हुनर और कौशल का प्रदर्शन किया।अभियान के माध्यम से स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को मंच देने के साथ लोगों को विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और अभियान की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम
में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रैली निकाल कर संचारी रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। वन डे डिलीवरी गवर्नेंस के तहत जन्म प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि लाभार्थियों को उपलब्ध कराई गई।खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के सेवा संकल्प अवधारणा के तहत कार्यक्रम जन जन तक लोगों की सेवा के लिए प्रसारित किया जा रहा है 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक अनवरत चलेगा।

