वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

हिन्दुस्तान, बदायूं
share

वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को जनपद में पहुंची। जनपद में प्रवेश करने पर विभिन्न स्थानों पर यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जनपद में वडनगर से वाराणसी यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा के स्वागत एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की गई थीं। डीएम अवनीश राय द्वारा यात्रा के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए एडीएम प्रशासन एवं डीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। दोनों नोडल अधिकारियों की देखरेख में यात्रा से संबंधित व्यवस्थायें पूर्ण की गयीं। यात्रा के रूट-सात के सेवायात्रियों का जरीफनगर, सहसवान में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक मौजूद थे। इधर ओरछी चौराहा, फैजगंज एवं मुड़िया सहित विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। उझानी के रास्ते पहुंची दूसरी यात्रा का भी उत्साहपूर्वक स्वागत हुआ। सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा काल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया गया.

सेवा संकल्प यात्रा का दहगवां में स्वागत

वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा बुधवार देर शाम दहगवां पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर थाना जरीफनगर गेट पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का आयोजन

यहां के बाद यात्रा ब्लॉक परिसर पहुंची, जहां भाजपा युवा नेता नामित गुप्ता की देखरेख में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां गुजरात से आये यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान गुजरात से आये कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि समाज के सफाईकर्मियों के पैर धोकर और उन्हें कपड़े से पोंछकर सम्मानित किया। सफाईकर्मियों के सम्मान का यह दृश्य कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा। यादवेंद्र सिसोदिया, हर्ष सिसोदिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, सहसवान के पूर्व प्रत्याशी डीके भारद्वाज, युवा नेता नामित गुप्ता, पूनम यादव, अशोक भारती, अनिल माहेश्वरी, सर्वेंद्र पाठक, विनोद शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी सलीम, कछला चेयरमैन जगदीश लोनिया मौजूद थे.

गुजरात सांसद को जनता ने सुना

फैजगंज में वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा के तहत विशाल सेवा, संवाद एवं चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जामनगर (गुजरात) की सांसद पूनम दीदी ने जनता को संबोधित किया। सांसद ने जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला। युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, फैजगंज नगर पंचायत चेयरमैन इसरार खां, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, मुडिया चेयरमैन अनुपम पाठक, बैंक अध्यक्ष बंटू पाठक, ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण मौजूद थे.

सामान्य प्रश्न

✦सेवा संकल्प यात्रा का उद्देश्य क्या है?−
सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा काल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत