खीरी पहुंची संकल्प सेवा यात्रा, पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही संकल्प कलश यात्रा का मोहम्मदी में जलसा हुआ। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और लोगों को सेवा व राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।

गोला गोकर्णनाथ/मोहम्मदी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही संकल्प कलश यात्रा का शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के मुख्य द्वार पर जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विधायक अमन गिरि, पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, भाजपा नेता डा. कौशल वर्मा ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा, सभासद और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह यात्रा सेवा जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। इसका उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ उन्हें सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, विनोद वर्मा, विजय महेश्वरी, अशोक सक्सेना, शत्रोहन मिश्रा, रज्जन खान, हरिओम वर्मा, धर्मेंद्र तिवारी आदि थे। सेवा संकल्प अभियान के तहत मोदी के राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उनकी जन्म भूमि से कर्मभूमि तक सेवा यात्रा का आयोजन किया गया है।मोहम्मदी विधानसभा सीमा में पहुंचने पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह समेत तमाम गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है। प्रधानमंत्री के जन्मभूमि वड़नगर से बाइकों के काफिला में चल रहे राष्ट्र भक्तों का मोहम्मदी विधानसभा की सीमा महमदपुर पहुंचने पर क्षेत्रीय मंत्री महेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी अनुराग मिश्रा, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया, मनोज गुप्ता समेत प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर यात्रा की अगवानी की है। विधायक ने यात्रा के प्रमुख लोगों को स्मृति चिन्ह और सहयोगियों को शाल, डायरी और बैग भेंट कर सम्मानित किया है।

