सकारात्मक बदलावों को गांव-शहर तक पहुंचाया जाएगा
17 सितंबर से 17 अक्तूबर 2026 तक होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के लिए बैठक हुई। डीएम अरविंद सिंह ने सीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया और विभागवार दायित्व तय किए। कार्यक्रम का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों को विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है।

17 सितंबर से 17 अक्तूबर 2026 तक होने वाले सेवा संकल्प अभियान तैयारियों को लेकर बैठक हुई। डीएम अरविंद सिंह ने सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्र को अभियान का नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यक्रमों के सफल, प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभागवार दायित्व निर्धारित किए गए। बैठक में डीएम ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केन्द्र, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों तथा विकास कार्यों से सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। सीडीओ ने कहा कि नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, 25 वर्षों के सेवा कार्यों तथा देश-प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलावों की कहानी को सरल, भावनात्मक एवं प्रभावी तरीके से गांव-गांव और शहर तक पहुंचाया जाएगा।अभियान
में जनपद से लेकर नगर निकाय, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. बलवीर सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन, डीसी एनआरएलएम विकल कुमार, डीसी मनरेगा प्रभु दयाल, उप कृषि निदेशक सुमित कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


