सरकारी योजनाओं से बदली जिंदगी तो अब दिखेगी उसकी कहानी

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

चित्र परिचय से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, एक माह तक होंगे विविध कार्यक्रम आशीर्वाद का दीया से होगी शुरुआत, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर होंगे आ

सरकारी योजनाओं से बदली जिंदगी तो अब दिखेगी उसकी कहानी

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सरकारी योजनाओं के जरिए लोगों के जीवन में आए बदलाव को अब जिले में व्यापक स्तर पर सामने लाया जाएगा। इसके लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की मौजूदगी में डीएम ने अधिकारियों को कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए।डीएम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं से विभिन्न वर्गों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना और सेवा, सहभागिता तथा जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।

17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान से इसकी शुरुआत होगी। प्रमुख मंदिरों, घाटों, महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं तथा योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घरों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग को विद्यालयों में भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए गए। युवाओं को विकास, नवाचार, सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए बुद्धिजीवियों के माध्यम से संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी को 25 सितंबर से सात अक्टूबर तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम कराने को कहा गया। इनमें हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का सम्मान और बच्चों को कॉमिक बुक्स, पौष्टिक फल व मिठाई वितरित की जाएगी। सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे, एडीएम वित्त एवं राजस्व गौरव श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, पीडी अनिल कुमार, डीसी एनआरएलएम देवनन्दन दूबे, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएस यादव, डीपीआरओ वाचस्पति झा, बीएसए शैलेष कुमार, डीआईओएस अरूण कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसरकारी योजनाओं से बदली जिंदगी तो अब दिखेगी उसकी कहानी