सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक जुटेंगे कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

जहानाबाद ग्रामीण मंडल अमैन के मांदिल पंचायत में कार्यशाला, कृष्णकांत कुमार ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में मुख्य...

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक जुटेंगे कार्यकर्ता

जहानाबाद ग्रामीण मंडल अमैन के मांदिल पंचायत में कार्यशाला, कृष्णकांत कुमार ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह जहानाबाद, नगर संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान की तैयारी को लेकर बुधवार को जहानाबाद ग्रामीण मंडल अमैन के मांदिल पंचायत में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जहानाबाद विधानसभा प्रभारी कृष्णकांत कुमार उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कृष्णकांत कुमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान एक माह तक चलेगा।

प्रधानमंत्री के 25 वर्ष

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह अभियान उनके सेवा, सुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।

कार्यशाला में चर्चा

उन्होंने राजनीति में परिवारवाद और भ्रष्टाचार की पारंपरिक कार्यशैली से अलग ऐसी कार्यसंस्कृति स्थापित की है, जिसमें ‘देश प्रथम, जनसेवा सर्वोपरि’ का भाव प्रमुख है। कृष्णकांत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

अभियान का महत्व

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव और विकसित भारत के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का व्यापक जनअभियान है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कुल 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें बूथ एवं पंचायत स्तर तक प्रभावी रूप से संपन्न कराया जाएगा। फोटो- 09 सितम्बर जेहाना- 22 कैप्शन- रतनी प्रखंड के मांदिल पंचायत में बुधवार को बैठक करते अमैन मंडल के भाजपा नेता व कार्यकर्ता।

अतिरिक्त प्रश्न

✦सेवा संकल्प अभियान कब तक चलेगा?−
सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक जुटेंगे कार्यकर्ता