वडनगर से वाराणसी यात्रा के दौरान होंगे कार्यक्रम
मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि 5 एवं 6 अक्टूबर को आजमगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। यात्रा में जनसंपर्क, स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण, मंदिरों में दर्शन-पूजन आदि गतिविधियाँ शामिल होंगी। यात्रा का ठहराव फूलपुर नगर और निजामाबाद में होगा।

आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी लोकसभा क्षेत्र यात्रा के जनपद आजमगढ़ से गुजरने के दौरान 5 एवं 6 अक्तूबर को विभिन्न निर्धारित स्थलों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा के दौरान जनसंपर्क, स्वच्छता, वृक्षारोपण, मंदिरों में दर्शन-पूजन, लाभार्थियों से संपर्क, स्वास्थ्य परीक्षण, फल वितरण, चौपाल एवं यात्रा अनुभव साझा करने सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। सीडीओ ने बताया कि यात्रा के रूट-5 के अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र लालगंज में 5 अक्तूबर को जनपद के फूलपुर नगर (जगदीशपुर) में यात्रा का ठहराव होगा। रूट-7 के अंतर्गत 5 अक्तूबर को निजामाबाद में दुर्वासा ऋषि स्थल पर दर्शन-पूजन, जलपान एवं वृक्षारोपण किया जाएगा।
इसके बाद निजामाबाद मार्केट में संध्या भजन-कीर्तन एवं रात्रि विश्राम होगा। यात्रा के दौरान शीतला माता मंदिर की साफ-सफाई, ओडीओपी ब्लैक पॉटरी निर्माण स्थल का भ्रमण तथा गुरुद्वारा दर्शन भी किया जाएगा।

