रोजगार का सशक्त माध्यम बन रहे समूह: बीडीओ
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
बिलसंडा में सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ अमित शुक्ला ने रोजगार योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मसीहा, कृष्णा, भगवती और स्वस्थ भारत समूहों ने स्टॉल लगाया। कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित थे।

बिलसंडा। ब्लाक सभागर में सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा सेवा अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समस्त केडर के द्वारा प्रोग्राम में प्रतिभाग़ किया गया। बीडीओ अमित शुक्ला ने समूहों को रोजगार को मुख्य धारा से जोड़ने के बारे में सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में मसीहा समूह ,कृष्णा समूह,भगवती समूह,स्वस्थ भारत स्वयं सहायता समूह के द्वारा स्टॉल भी लगाए गए। इस मौके पर जेई सालिगराम, सचिव पंकज शर्मा, केपी सिंह, इम्तियाज, नाजिर समेत कई लोग मौजूद रहे।

