अररिया: पीएम मोदी ने भारत को दिलाई वैश्विक स्तर पर पहचान : विधायक

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। सिकटी विधायक सह पूर्व राज्य मंत्री माननीय विजय कुमार मंडल, अररिया: पीएम मोदी ने भारत को दिलाई वैश्विक स्तर पर पहचान

अररिया: पीएम मोदी ने भारत को दिलाई वैश्विक स्तर पर पहचान : विधायक

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। सिकटी विधायक सह पूर्व राज्य मंत्री माननीय विजय कुमार मंडल जी के निज निवास बटराहा में सेवा संकल्प अभियान की सफलता को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों की सेवा और देश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत दुनिया के मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आज भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा मिली है। यही कारण है कि पीएम को ग्लोबल लीडर के रूप में पहचान मिली है। पीएम का जन्मदिन केवल उत्सव के रूप में नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मानना है।

जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता की ओर से विभिन्न प्रकार के सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कारसेवा कार्य करना है। संचालन युवा नेता जोशी मंडल ने किया। मौके पर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, शिव शंकर राजभर, धर्मेंद्र प्रस सिंह, नागेन्द्र झा, राम राज साह मो शाहजहां सहित पार्टी के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सभी बूथ अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, संयोजक आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअररिया: पीएम मोदी ने भारत को दिलाई वैश्विक स्तर पर पहचान : विधायक