17 से एक माह तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

एक माह तक आयोजित होगा सेवा पखवारा, 25 सेवा गतिविधियों पर रहेगा जोरयान चलाया जाएगा। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता एक माह तक विभिन्न सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचेंगे।...

17 से एक माह तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

एक माह तक आयोजित होगा सेवा पखवारा, 25 सेवा गतिविधियों पर रहेगा जोर कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की देंगे जानकारी कुचायकोट। एक संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता एक माह तक विभिन्न सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचेंगे।

कार्यशाला का आयोजन

अभियान को लेकर गुरुवार को सिपाया ढाला स्थित उत्तरी मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा नेता चंदन तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा पखवारा मनाया जा रहा है। इसके तहत 25 सेवा गतिविधियों और 13 विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आशीर्वाद का दिया, सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जनसेवक महाकुंभ सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

मौके पर मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा, नगावली तिवारी, आसपुरन राम, धर्मनाथ सिंह, प्रमोद तिवारी, मदनमोहन तिवारी, विद्या पांडेय, सोमनाथ दुबे, महावीर साह, असरार सिद्दीकी, नंदकिशोर पांडेय, प्रदीप ठाकुर, अमिताभ गिरि, श्रीराम कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

सासामूसा मंडल की कार्यशाला

सासामूसा मंडल में भी हुई कार्यशाला सेवा संकल्प अभियान को लेकर सासामूसा मंडल की कार्यशाला कोंहवा मोड़ के समीप आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश मांझी ने की। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा और विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सामान्य प्रश्न

✦सेवा पखवारा कब तक चलेगा?−
सेवा पखवारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News17 से एक माह तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान