दो दिन से सर्वर ठप, चास रजिस्ट्री व अंचल कार्यालय का कामकाज प्रभावित
दो दिन से सर्वर ठप, चास रजिस्ट्री व अंचल कार्यालय का कामकाज प्रभावितदो दिन से सर्वर ठप, चास रजिस्ट्री व अंचल कार्यालय का कामकाज प्रभावितदो दिन से सर्व

चास, प्रतिनिधि। चास रजिस्ट्री एवं अंचल कार्यालय में पिछले दो दिनों से सर्वर फेल रहने के कारण कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। तकनीकी खराबी के चलते जमीन की रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज समेत कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाएं बाधित हैं। बुधवार को दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार के बाद बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा, जिससे आवेदकों में नाराजगी देखी गई। पिंड्राजोरा निवासी तपन कुमार ने बताया कि वह लगातार दो दिनों से रजिस्ट्री और अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। उनके अनुसार अंचल कार्यालय से पंजी-टू-मेल और रजिस्ट्री कार्यालय के बीच लिंक फेल होने के कारण कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर ठप रहने के कारण सभी हल्का क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हो गए हैं。
तकनीकी समस्या के कारण बाधित सेवाएं
जमीन से जुड़े मामलों के अलावा अन्य ऑनलाइन प्रक्रियाएं भी प्रभावित हुई हैं। सर्वर कब तक ठीक होगा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई आवेदक जरूरी दस्तावेजों और निर्धारित प्रक्रिया को पूरा कर कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उनका काम नहीं हो सका। लगातार दूसरे दिन भी कामकाज बाधित रहने से लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने विभाग से जल्द सर्वर दुरुस्त कर नियमित कार्य शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में जिला अवर निबंधन पदाधिकारी दीपिका कुमार ने बताया कि सर्वर में तकनीकी समस्या आने के कारण ऑनलाइन निबंधन से संबंधित कार्य प्रभावित हुआ है। विभागीय स्तर पर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वर सुचारू होते ही लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन कराया जाएगा तथा लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है。


