जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में अफगानी नागरिक का नाम आना गंभीर: भाजपा ने एसआईआर जांच की मांग की
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के टुईलाडूंगरी बूथ संख्या 286 में एक अफगानी नागरिक को विशेष मतदाता सूची जांच के दौरान पकड़ा गया। भाजपा के अभय सिंह ने कहा कि जमशेदपुर लंबे समय से अवैध विदेशी घुसपैठियों का केंद्र रहा है, और उन्होंने निर्वाचन आयोग की जांच के प्रयासों का समर्थन किया है।

जमशेदपुर। हिंदुस्तानी संघ, टुईलाडूंगरी बूथ संख्या 286 में मतदाता क्रमांक 30, 31 और 33 में अफगानी नागरिक का विशेष मतदादा सूची जांच के दौरान पकड़ा जाना एक गंभीर मामला सामने आया है।भाजपा झारखंड के सह प्रदेश प्रवक्ता एवं जमशेदपुर पश्चिम-49 विधानसभा प्रभारी अभय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जमशेदपुर लंबे समय से बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और अफगानी घुसपैठियों का अड्डा रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर जांच चुनाव आयोग का स्वागत योग्य कदम है, जिससे गलत तरीके से बनाए गए वोटरों का खुलासा हो रहा है ।सिंह ने दावा किया कि पूर्वी विधानसभा में 30,000 से अधिक मुस्लिम वोटर हैं और यदि धातकीडीह, आजाद नगर, साकची, जुगसलाई, मानगो, घाटशिला जैसे क्षेत्रों में एसआईआर जांच की जाए तो और भी विदेशी नागरिक पकड़े जा सकते हैं


