तेज रफ्तार मर्सिडीज डिवाइडर से टकराई, बिहार सीएम सुरक्षा में तैनात जवान समेत दो घायल

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बिहार के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवान समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार मर्सिडीज डिवाइडर से टकराई, बिहार सीएम सुरक्षा में तैनात जवान समेत दो घायल
तेज रफ्तार मर्सिडीज डिवाइडर से टकराई, बिहार सीएम सुरक्षा में तैनात जवान समेत दो घायल

शुकुल बाजार,(अमेठी), संवाददाता। अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बिहार के मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक जवान समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा की रेस्क्यू टीम और शुकुल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शुकुल बाजार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा एक्सप्रेसवे के किमी 67.1 पर हुआ। घायलों की पहचान शिरिष्ट कुमार यादव (40) पुत्र जय प्रसाद यादव, निवासी अब्दुलपुर, हनुमान मंदिर, वैशाली (बिहार) तथा दीपक कुमार सिंह (24) पुत्र जितेंद्र, निवासी बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है।

दोनों गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मर्सिडीज कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी बृजपाल कनौजिया ने बताया कि घायल शिरिष्ट कुमार यादव बिहार के मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण ही कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।